कहौं कहाँ लगि नाम बड़ाई।
रामु न सकहिं नाम गुन गाई॥
तुलसीदास ने श्री राम की महिमा को बताते हुए कहा है कि मैं क्या राम की बडाई करूं स्वयं राम ही अपने नाम की बडाई करने में पूर्ण रूप से असमर्थ है
एक बार जिस मनुष्य की जीभ पर राम नाम आता है। उसे स्वयं भगवान शंकर तीन बार प्रणाम करते हैं यह बात स्वयं भगवान शंकर जी ने कही है।और जो लगातार उठते, बैठते, सोते ,जागते, खाते ,चलते हर स्थिति में राम नाम का जाप करता है। उसे पर भगवान शंकर कितने प्रसन्न होते हैं यह हम अपने मुख से वर्णन नहीं कर सकते।
पद्म पुराण में महर्षि वशिष्ठ महर्षि भारद्वाज को श्री राम नाम की महत्व का वर्णन बताते हुए कहते हैं
वशिष्ठ जी कह रहे हैं हे महामुनी भारद्वाज जीव जगत को अभय दान देने वाला स्वच्छ ,गुणातीत,
अविनाशी , सकल , विकार से शुन्य , निराकार , अमृत स्वरूप, प्रकट , परम गुप्ता , शौशील्य आदि गुणों के समुद्र अगम , आगम और अगाध जो पतित पावन श्री राम नाम का निरादर कर अन्य किसी साधन का आश्रय लेता है हे भारद्वाज उसे हम हतभागा ,मंदबुद्धि,अभागा मानते हैं। भगवान वशिष्ठ कहते हैं । हे भारद्वाज शुद्ध हो, अशुद्ध हो, कोई स्थान पर किसी भी अवस्था में जो राम नाम का श्रद्धा पूर्वक स्मरण करता है वह सारे पापों से विमुक्त हो भगवान राम के परमधाम को प्राप्त होता है । इसमें कोई संशय नहीं है ।
वशिष्ठ जी कहते हैं - यह पूरा संसार मोह के अग्नि में जल रहा है जो राम नाम की छाया में आ जाता है वह मोह की अग्नि मे नहीं चलता है । राम नाम शीतलता प्रदान करता है। वशिष्ठ जी कहते हैं जो व्यक्ति प्रेम से तन्मयता पूर्वक राम नाम का जाप करता है । वह उनके जैसा ही हो जाता है इसमें संदेह नहीं है।
पद्म पुराण में देवर्षि नारद जी की अमरीश जी को बता रहे हैं एक बार भी जो प्रेम से राम नाम का उच्चारण करता है उसका अंतःकरण शुद्ध हो जाता है वह मोक्ष का अधिकारी हो जाता है। जो श्रद्धा पूर्ण राम नाम का कीर्तन करता है वह संसार के बंधन से मुक्त होकर परमधाम को प्राप्त हो जाता है प्राप्त होता है।
बहुत इधर-उधर भटकने की कोई आवश्यकता नहीं केवल राम नाम से ही संपूर्ण सुख समृद्धि की प्राप्ति हो जाती है। गोस्वामी जी कहते हैं यदि कोई व्यक्ति राम नाम का जाप करता है तो उसके जीवन के सारे शोक को शोक हो जाता है अर्थात उसके संकट को भी संकट पड़ जाते हैं। कहने का तात्पर्य है कि राम नाम का जाप करने से आपके जीवन के सारे कष्ट,दुखी,समस्या, बाधा वैसे ही नष्ट हो जाता है जैसे सूर्य के निकलते ही अंधकार गायब हो जाता है। मैं राम नाम की महिमा अपने इस छोटे मुख से कितना कहुं यदि मैं राम नाम की महिमा अपने पूरे जीवन भर भी करूं तो भी राम की महिमा का एक प्रतिशत की भी बराबर नहीं होगा प्रभु राम जैसा दयालु दयावान धरती पर और कोई नहीं है। यदि कोई मनुष्य राम नाम के सिवा किसी दूसरे पर भरोसा करता है तो उसका जीवन व्यर्थ है। कोरोड़ो वर्षों का पाप केवल एक बार राम के नाम लेने से ही नष्ट हो जाता है
जो पुरुष राम नाम का जप प्रेम से हर समय( सोते बैठते, चलते, खाते, काम) करता है प्रभु राम की कृपा उसे पर हमेशा बनी रहती है । उसके सारे कार्य सिद्ध हो जाते हैं उसके सभी शत्रु उसी प्रकार नष्ट हो जाते हैं जैसे आग में तिनका जलकर नष्ट हो जाता है। मृत्यु लोक के सारी सुख सुविधाओं से सहज ही मिल जाती है और वह सहज ही प्रभु श्री राम के धाम को प्राप्त होता है
अनेक भक्त जैसे प्रहलाद , विभीषण जी , शबरी माता , तुलसीदास जी , संत रैदास ( संत रविदास) जी बाबा गोरखनाथ राम नाम को जपते जपते प्रभु श्री राम के सबसे प्रिय भक्त बन गए और उनके धाम को सहज प्राप्त हुए हनुमान जी को माता सीता ने अमृत का वरदान प्राप्त किया था जो आज भी धरती पर विद्यमान है ।जहां भी राम कथा होती है वहां पर हनुमान जी सबसे पहले पहुंचकर और सबसे अंत में जाते हैं। शिव भगवान से भी राम नाम का सुमिरन करते हैं भगवान शिव ने कहा है , जो भी मनुष्य राम नाम का सुमिरन करता है वह हमारा सबसे प्रिय भक्त होता है
तुलसीदास ने राम नाम की महिमा बताते हुए लिखे हैं
तुलसी रा के कहत ही निसिरत पाप पहाड़ ।
पुनी भीतर आवन नहीं देत मकार किवाड़ ।।
राम नाम की महिमा: जीवन को बदलने वाला महामंत्र
सनातन संस्कृति में 'राम' केवल एक नाम नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मांड की परम चेतना और आदि अनादि शक्ति का प्रतीक है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में लिखा है—"कलयुग केवल नाम अधारा सुमिरि सुमिरि नर उतरहिं पारा।" इसका सीधा अर्थ है कि कलयुग के इस अशांत दौर में केवल राम नाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पाकर भवसागर से पार उतर सकता है।
राम नाम का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व
'राम' शब्द दो अक्षरों 'रा' और 'म' से मिलकर बना है। अग्नि पुराण के अनुसार, 'रा' का अर्थ 'प्रकाश' यानी ज्ञान है, और 'म' का अर्थ 'मौन' यानी शांति है। इस प्रकार, राम नाम का जाप करने से भीतर ज्ञान का प्रकाश फैलता है और मन को असीम शांति मिलती है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी, जब हम 'राम' शब्द का उच्चारण करते हैं, तो हमारे शरीर के चक्र सक्रिय होते हैं। 'रा' कहते समय नाभि चक्र पर दबाव पड़ता है, जिससे संचित नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है। वहीं 'म' कहते समय होंठ बंद होते हैं, जिससे मस्तिष्क में एक सकारात्मक कंपन पैदा होता है। यह कंपन मानसिक तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन को दूर करने में बेहद कारगर माना गया है।
राम नाम की असीम शक्ति के पौराणिक प्रमाण
पौराणिक कथाओं में राम नाम की महिमा को स्वयं भगवान श्री राम से भी बड़ा बताया गया है।
तैरते हुए पत्थर: लंका विजय के समय जब समुद्र पर सेतु (पुत्र) बनाया जा रहा था, तब साधारण पत्थर पानी में डूब रहे थे। लेकिन जैसे ही उन पत्थरों पर 'श्री राम' लिखा गया, वे पानी पर तैरने लगे। यह इस बात का प्रमाण है कि राम नाम में जड़ को भी चैतन्य करने की शक्ति है।
महादेव का मूल मंत्र: भगवान शिव स्वयं काशी में मरते हुए प्राणी के कान में 'राम' नाम फूंकते हैं, जिससे उस जीव को सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है। हनुमान जी की असीम शक्ति का रहस्य भी दिन रात राम नाम का निरंतर जप करना ही है।
दैनिक जीवन में राम नाम के लाभ
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान मानसिक शांति की तलाश में है। अपने जीवन में राम नाम को शामिल करने से निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:
मानसिक एकाग्रता: छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए राम नाम का जप फोकस और याददाश्त बढ़ाने का एक बेहतरीन साधन है।
भय का नाश: यदि आपको अज्ञात भय, बुरे सपने या असुरक्षा की भावना सताती है, तो सोते समय या सुबह उठकर इस नाम का स्मरण करें।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार: घर या कार्यस्थल पर नियमित राम नाम के संकीर्तन से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
निष्कर्ष
राम नाम जपने के लिए किसी विशेष स्थान, कठिन नियम या आडंबर की आवश्यकता नहीं है। आप चलते-फिरते उठते , बैठते या काम करते हुए भी मन ही मन इसका स्मरण कर सकते हैं। यह एक ऐसा मुफ्त और अचूक माध्यम है जो आपके जीवन को शांति, समृद्धि और संतोष से भर सकता है। आज ही से इस महामंत्र को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और इसके चमत्कारी बदलावों को खुद महसूस करें।

No comments:
Post a Comment